टिप्पणी मामले में हाईकोर्ट ने राहुल गांधी को दी राहत

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 41 Second

रांची. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से शुक्रवार को बड़ी राहत मिली. भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी है. उनके खिलाफ पीड़क कार्यवाही नहीं करने का आदेश भी बरकरार रखा है. जस्टिस अंबुज नाथ की अदालत ने राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया.
अदालत ने सभी पक्षों को लिखित पक्ष अदालत में पेश करने का निर्देश दिया. साथ ही अगली सुनवाई की तिथि 17 फरवरी निर्धारित की. राहुल गांधी की ओर से याचिका दायर कर अदालत को बताया गया कि इस मामले में पूर्व में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगायी गयी थी, लेकिन बाद में रोक हटा ली गई. इसके बाद रांची की निचली अदालत ने समन जारी किया और चार को अदालत में उपस्थित होने को कहा था. अदालत से निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने का आग्रह किया गया. सुनवाई के बाद अदालत ने निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेटिंग एजेंसियों ने अडानी समूह पर भरोसा जताया

Share on Social Mediaनई दिल्ली. अडानी शेयर प्रकरण में रेटिंग एजेंसियों ने शुक्रवार को अपना पक्ष रखा. जहां मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने आगाह किया कि अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट की वजह से पूंजी जुटाने की समूह की क्षमता प्रभावित हो सकती है. वहीं, एक अन्य […]

You May Like