उत्कृष्ट कार्य व संरक्षा सुनिश्चित करने वाले 5 कर्मचारियों को बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 25 Second

बिलासपुर. संरक्षित रेल परिचालन रेलवे प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. इसके लिए नियमित रूप से संरक्षा से संबन्धित विभिन्न जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं. इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करते हुये संरक्षा सुनिश्चित करने में सराहनीय योगदान देने वाले संरक्षा प्रहरियों को प्रोत्साहित करने हेतु संरक्षा पुरस्कार भी प्रदान किया जा रहा है.

इसी संदर्भ में विगत दिनों अपनी ड्यूटी के दौरान हॉट एक्सल की पहचान तथा असामान्य परिस्थिति को भांपते हुये उत्कृष्ट कार्य कर संभावित दुर्घटना को टालने एवं संरक्षित रेल परिचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोको पायलट रायगढ़ प्रभाकर कुमार, यातायात सहायक कोतरलिया जी मुन्ना पात्रा, ट्रेन मैनेजर खरसिया नागेन्द्र प्रसाद सिन्हा, यातायात सहायक बैकुंठपुर जयप्रकाश तथा चाबीदार सुरेन्द्र कुमार कोरी को संरक्षा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया . 

आज मंडल रेल प्रबंधक सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने इन सभी संरक्षा प्रहरियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया. मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इनकी उत्कृष्ट, सराहनीय व संरक्षित भरे कार्य की प्रशंसा की गई तथा इसी उत्साह के साथ भविष्य में भी कार्य करते रहने की शुभकामनायें दी गई. इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों द्वारा ताली बजाकर इनका अभिनंदन किया गया.

      इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर, देवराज सहित सभी शाखाधिकारी उपस्थित थे. 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

12 फरवरी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Share on Social Mediaनई दिल्ली . केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार फरवरी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खंड का उद्घाटन करेंगे. इससे जयपुर और दिल्ली के बीच यात्रा का समय लगभग दो घंटे कम होगा. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने […]

You May Like