पैरोल में बाहर आए राम रहीम ने तलवार से केक कटा

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 33 Second

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) लगातार सुर्खियों में बना रहता है. कोर्ट से 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद राम रहीम शनिवार को बागपत स्थित अपने बरनावा आश्रम पहुंचा. अपनी आजादी का जमकर जश्न मनाया. इस दौरान उसने तलवार से केक काटकर (Ram Rahim Cake Cutting) जश्न मनाया. बता दें कि राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में रेप और हत्या के मामले में सजा काट रहा है.

मालूम हो कि राम रहीम को तीसरी बार पैरोल मिली है. साध्वी से यौन शोषण और पत्रकार की हत्या के आरोप में सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम को तीसरी बार पैरोल दिए जाने को लेकर लोग हरियाणा सरकार पर भी सवाल उठा रहे हैं. इन सवालों के बीच राम रहीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे लेकर फिर वह सालों के घेरे में आ गया है. मालूम हो कि पैरोल पर आने के बाद किसी भी सजायाफ्ता कैदी का हथियार अधिनियम के तहत हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन प्रतिबंधित है. इसके बावजूद भी राम रहीम द्वारा तलवार से केक काटा गया है.

गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम ने 25 जनवरी को शाह सतनाम सिंह के जन्मदिन में शामिल होने के लिए अर्जी लगाई थी. साथ ही 25 जनवरी के भंडारे और सत्संग के लिए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख ने जेल प्रशासन को आवेदन भेजा था और सिरसा आने की अनुमति मांगी थी, जिसके लिए मंजूरी दे दी गई थी. इससे पहले भी राम रहीम को 40 दिन की पैरोल दी गई थी. हरियाणा में आदमपुर विधानसभा उपचुनाव और पंचायत चुनाव से पहले भी राम रहीम को पैरोल दी गई थी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहली बार ऑस्कर में नामांकित हुई एक साथ 3 भारतीय फिल्में

Share on Social Mediaलॉस एंजिलिस .  अकादमी पुरस्कारों के 95वें संस्करण में मंगलवार को भारत की तीन फिल्मों ने एक साथ नामांकन दर्ज कर इतिहास रच दिया. एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’के गाने ‘नाटू नाटू’के साथ हिंदी वृत्तचित्र ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ और तमिल वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’भी अलग श्रेणी में नामांकित […]

You May Like