लालू प्रसाद की मुश्किलें फिर बढ़ गई CBI को मुकदमे पर मिली इजाजत

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 45 Second

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

सरकार ने सीबीआई को ‘जमीन के बदले नौकरी’ घोटाले में मुकदमा चलाने को मंजूरी दे दी है. इस मामले में जांच पहले से जारी है. इसी मामले में सीबीआई ने ‘जमीन के बदले नौकरी’ घोटाले में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी सहित 16 लोगों के खिलाफ चार्जशीट भी दायर की थी.

सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते ‘जमीन के बदले नौकरी’ घोटाले का आरोप लगाया था. इस सिलसिले में रावड़ी देवी के आवास पर छापेमारी भी हुई थी.

आरोप है कि रेल मंत्री रहते हुए लालू यादव ने पटना के 12 लोगों को ग्रुप डी में चुपके से नौकरी दी और उनसे अपने परिवार के लोगों के नाम पटना में जमीनें लिखवा लीं. सीबीआई का दावा है कि लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और हेमा यादव के नाम भूखंडों की रजिस्ट्री कराई गई और जमीन की मामूली कीमत नकद में चुकाई गई. चार्जशीट में कहा गया है कि रेलवे अधिकारियों द्वारा जमीन के बदले में उम्मीदवारों को नौकरी दी गई, जिसके बदले इन लोगों ने राबड़ी देवी, मीसा भारती और अन्य के नाम पर जमीन लिखी थी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से , कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन

Share on Social Mediaराहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब पहुंची हैं. शुक्रवार को यात्रा जालंधर से निकली. इस दौरान अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब सांसद संतोख सिंह चौधरी बेहोश होकर गिर पड़े. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उनके हार्ट अटैक से निधन […]

You May Like