नगर निगम हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय जनता पार्टी, रायपुर के कार्यकर्ताओं ने किया व्हाइट हाउस का घेराव

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:5 Minute, 47 Second

रायपुर. नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी रायपुर के समस्त कार्यकर्ताओं ने नगर-निगम व्हाइट हाउस का घेराव किया. जिसमें पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी भी शामिल हुए. भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेताओं ने इस विरोध प्रदर्शन से पहले रायपुर शहर के अलग-अलग वार्ड में नुक्कड़ सभाएं की. जिसमें 70 वोटों से 700 से भी अधिक जनता की समस्याएं निकल कर सामने आई. इन्हीं समस्याओं व नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम की सरकार व महापौर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

इस विरोध प्रदर्शन के लिए पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल के साथ में रायपुर शहर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान व्हाइट हाउस के सामने लगी तमाम बैरिकेडिंग को तोड़कर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नगर निगम के मुख्य द्वार तक पहुंच गए. इस दौरान रायपुर शहर के अवरुद्ध हुए विकासकार्यों को लेकर जमकर नारेबाजी हुई. शहर की साफ-सफाई की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने की मांग की गई.

इस दौरान नगर-निगम के सामने बने भारतीय जनता पार्टी के मंच से पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम को रायपुर वासियों के लिए प्रधानमंत्री आवास देना होगा और साथ ही उन्हें बिजली बिल में बढ़ाए गए यूजर टैक्स, बढ़े हुए संपत्ति कर को भी वापस लेना होगा. उन्होंने कहा कि हमारे साथ नगर-निगम के सामने इस शहर के गरीब माताएं, बहनें, नौजवान सभी यहां आए हुए हैं क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री आवास और गरीबों को मिलने वाला पट्टा चाहिए.

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर वासियों के साथ है वह हर उस व्यक्ति के साथ है जिस व्यक्ति के ऊपर अत्याचार हो रहा है, उसका शोषण हो रहा है. छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने नरेंद्र मोदी जी द्वारा भेजे गए स्मार्ट सिटी के 1000 करोड़ रुपए भ्रष्टाचार के माध्यम से अपनी जेब में रख लिए. रायपुर शहर में विकास के नाम पर चारों तरफ अब कुछ भी नहीं दिखता.

इन नगर-निगम के अधिकारियों ने इस व्हाइट हाउस को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि तेलीबांधा सड़क पर बनाए गए डिवाइडर का काम पूरा होने के पश्चात उसका टेंडर निकाला गया. यह भ्रष्टाचार का एक छोटा सा उदाहरण है. ऐसे ही न जाने कितने उदाहरण अब भी छिपे हुए हैं, जो जांच होने के बाद जनता के सामने होंगे. रायपुर शहर में विकास तो कहीं नहीं दिखता पर इस शहर के हर एक कोने पर नशे के सामान बिकते हुए जरूर दिख जाते हैं. यह सरकार पैसे कमाने में इतनी अंधी हो गई है कि इसे यह भी नहीं दिखाई देता कि वह आने वाले भविष्य को अंधेरे में ढकेल रही है.

बृजमोहन अग्रवाल ने आगे यह भी बताया कि, राजधानी रायपुर में होने वाले सारे अवैध काम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाक के नीचे हो रहे हैं और यह संभव इसलिए हो पा रहा है, क्योंकि यहां का महापौर उनका खास आदमी है. सीएम भूपेश बघेल ऐसे न जाने कितने खास आदमी बिठाकर राजधानी रायपुर को बर्बाद कर रहे हैं. अंत में उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि, सरकार से डरने की जरूरत नहीं है.

यह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का कुछ भी बिगाड़ नहीं सकते. भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सरकार के कुनीतियों व उसके भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा से बोलता आया है और आगे भी वह उसका विरोध करता रहेगा. इसके के बाद पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समस्त कार्यकर्ताओं के साथ नगर-निगम आयुक्त को 70 वार्डों की 700 से भी अधिक समस्याओं हेतु नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा, साथ ही इन सभी समस्याओं के निवारण को शीघ्र अति शीघ्र करने की मांग की.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रिटेन की शाही टकसाल एक जनवरी से महारानी की जगह दिखेगी किंग्स चार्ल्स-तृतीय की तस्वीर

Share on Social Mediaब्रिटेन की शाही टकसाल ने बृहस्पतिवार को सम्राट किंग्स चार्ल्स तृतीय की आधिकारिक तस्वीर वाला पहला सिक्का जारी किया, जिससे संग्रहकर्ताओं को तीन जनवरी, 2023 से नये राजा की तस्वीर वाले सिक्के हासिल करने का मौका मिलेगा. इस सिक्के की डिजाइन इस साल के प्रारंभ में महारानी […]