गुरु घासीदास बाबा शोभायात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे सुशील सन्नी अग्रवाल

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र रायपुर के संतोषी नगर भैरव नगर में सतनाम साक्षी समिति द्वारा छत्तीसगढ़ के महान संत श्री गुरु घासीदास बाबा जी के शोभा यात्रा शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया था. उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भवन एवम अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के माननीय अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. वहां उपस्थित समाज के प्रबुद्धजनों के  द्वारा अध्यक्ष महोदय का पुष्पहारों से स्वागत किया गया.

आगे कार्यक्रम में अग्रवाल ने जैतखंभ की पूजा किए और बाबा गुरु घासीदास बाबा अमर रहे, अमर रहे, और मनखे मनखे एक समान का नारा लगाते हुए झंडा दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किए.

इस अवसर पर राजा बंजारे जी, विजय डहरिया जी, राम गोपाल जी, श्रवण बंजारे जी तथा सतनाम साक्षी समिति के समस्त सदस्यों सहित विशाल संख्या में वहां के निवासी उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर रेलवे स्टेशन का होगा एयरपोर्ट की तर्ज पर डेवलपमेंट

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन (Raipur Railway Station) को एयरपोर्ट (Airport) की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. मॉडल स्टेशन बनाने के लिए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है. रेलवे प्रोजेक्ट का काम 2023 में काम शुरू होकर 2024 तक काम पूरा हो जाएगा. करोड़ों रुपए खर्च […]

You May Like