खतरनाक हुआ चक्रवात ‘मैंडूस’, कई राज्य चपेट में, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ (Cyclone Mandous) के 9 दिसंबर की आधी रात पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा और पुडुचेरी के बीच से गुजरने की संभावना के मद्देनजर तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. तमिलनाडु के 3 जिलों- चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम और कांचीपुरम के लिए रेड अलर्ट आज जारी किया है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में यह तूफान खतरनाक रूप ले सकता है.  तमिलनाडु सरकार ने कहा कि एनडीआरएफ और राज्य सुरक्षा बल की 12 टीमों को 10 जिलों में तैनात किया गया है.

तमिलनाडु सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रबंधन बल के लगभग 400 कर्मियों वाली 12 टीमों को कावेरी डेल्टा क्षेत्र में नागापट्टिनम और तंजावुर, चेन्नई, इसके तीन पड़ोसी जिलों और कुड्डालोर सहित कुल 10 जिलों में तैनात किया गया है.

आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ आगे बढ़ा और यह चेन्नई के पूर्व दक्षिण-पूर्वी में लगभग 480 किलोमीटर और करियाकल से 390 किलोमीटर दूर है.

चक्रवात के कारण नौ दिसंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और उत्तर तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद तमिलनाडु के 10 जिलों में एनडीआरएफ और राज्य सुरक्षा बल की 12 टीमों को तैनात किया गया है। चक्रवात ‘मैंडूस’के मद्देनजर चेन्नई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर और कांचीपुरम जिलों में सभी स्कूल-कॉलेजों को आज बंद रखने का फैसला किया गया है। चक्रवात मैंडूस के आज मध्यरात्रि तक आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा तट को पार करने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बने चक्रवात मैंडूस के ‘गंभीर’ चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। इसके प्रभाव के कारण 105 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। शुक्रवार आधी रात के आसपास महाबलीपुरम के पास तमिलनाडु तट पर पहुंचने से पहले यह धीरे-धीरे एक चक्रवाती तूफान में कमजोर हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इमोशन्स और जज्बातों से भरी है मां बेटे की प्यारी सी कहानी 'Salaam Venky' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है

Share on Social Mediaहिंदी सिनेमा में कईं गंभीर बीमारियों पर फिल्में बन चुकी हैं, जो सकारात्मकता जगाने की कोशिश करती हैं. इनमें ‘गजनी’, ‘आनंद’, ‘हिचकी’, ‘पीकू’, ‘तारे जमीन पर’ और ‘माय नेम इज खान’ जैसी फिल्में शामिल है. अब इस लिस्ट में फिल्म ‘Salaam Venky ‘ का नाम भी जुड़ […]

You May Like