सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस की नई प्रभारी कुमारी शैलजा को दी बधाई

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 16 Second

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है. नेशनल कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश प्रभारी को बदल दिया है. अब पीएल पुनिया की जगह कुमारी शैलजा को जिम्मेदारी दी गई है. इस संबंध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर दिया है. कुमारी शैलजा को प्रदेश प्रभारी बनने पर सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें बधाई दी है. साथी उन्होंने पीएल पुनिया को धन्यवाद कहा है.

कुमारी शैलजा इस साल सितम्बर में पहली बार छत्तीसगढ़ आई थीं. उस समय उनको भारत जोड़ो यात्रा के बारे में प्रेस वार्ता की जिम्मेदारी मिली थी. उस समय उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी. कुमारी शैलजा बचपन से ही पढ़ने में काफी तेज़ थीं. प्रारंभिक शिक्षा दिल्‍ली के जीसस एंड मेरी पब्लिक स्‍कूल और स्‍नातकोत्‍तर व एमफिल पंजाब विश्‍वविद्यालय से करने के बाद 1990 में महिला कांग्रेस की अध्‍यक्ष बनकर शैलजा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की. 1991 में वे पहली बार 10वीं लोकसभा चुनाव में हरियाणा के सिरसा लोकसभा सीट से जीतीं और नरसिम्हा राव सरकार में शिक्षा और संस्‍कृति राज्‍यमंत्री रहीं. सितंबर 1995 से मई 1996 तक उक्त विभाग की केंद्रीय राज्यमंत्री रहीं. 1996 में 11वीं लोकसभा में दूसरी बार सिरसा सीट से जीत हासिल की तथा कांग्रेस संसदीय दल की कार्यकारी समिति की सदस्य बनीं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिम्मेदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य मंत्री ने 48 घंटे में जांच पूरा करने के दिए निर्देश

Share on Social Mediaरायपुर. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव चार नवजात शिशुओं की मृत्यु के कारणों तथा अस्पताल प्रबंधन की भूमिका की पड़ताल करने आज एसएनसीयू अम्बिकापुर पहुंचे. उन्होंने करीब एक घंटे तक अंबिकापुर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध एसएनसीयू में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मेडिकल […]

You May Like