7 दिसंबर 2022 को आसमान में दिखेगा यह अद्भुत नजारा

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 20 Second

जो लोग अक्सर रात में आसमान नहीं देखते, वो 7 दिसंबर 2022 को जरूर देखेंगे. क्योंकि उनके सामने होगा पूरी तरह से रोशन चंद्रमा (Moon) और उसके ठीक पीछे मंगल (Mangal) ग्रह. ऐसा नजारा कम ही देखने को मिलता है. इस बार यह संभव इसलिए हो रहा है क्योंकि सूरज (Sun), धरती (Earth) , चंद्रमा (Moon) और मंगल (Mangal) ग्रह एक सीध में आ रहे हैं.

जैसा की हम जानते हैं कि हम जिस पृथ्वी पर रहते हैं वह सौर मंडल का हिस्सा है. ज्यादातर हम धरती से अपने उपग्रह चांद को ही देख पाते हैं लेकिन किसी दूसरे ग्रह को देखना आसान नहीं होता है. इस 7 दिसंबर को यह संभव हो सकता है कि आप धरती से किसी दूसरे ग्रह का भी दीदार कर पाएं. आप इस बात को सुनकर हैरान हो जाएंगे लेकिन आने वाली 7 तारीख को सूर्य, पृथ्वी, चांद और मंगल एक सीध में होगें. इस दौरान आपको चांद के साथ मंगल के भी दर्शन हो सकते हैं.

इसके अलावा आप वर्चुअल टेलिस्कोप प्रोजेक्ट (Virtual Telescope Project) इस खूबसूरत प्राकृतिक घटना का लाइवस्ट्रीम भी करेगा. आप सामान्य दूरबीन या टेलिस्कोप से भी इस अद्भुत नजारे को देख सकते हैं. आमतौर पर मंगल ग्रह का इस तरह दिखना 14 सालों में एक बार होता है. कई बार यह चंद्रमा के ठीक नीचे भी दिखता है. यह आपके देश और लोकेशन पर निर्भर करती है कि आपको मंगल ग्रह चंद्रमा के किस दिशा में दिखेगा. लेकिन दिखेगा जरूर

अगर आप मंगल को देखना चाहते हैं तो थोड़ा सही टेक्निक और सही समय को फॉलो करिए. अमेरिका की घड़ी से रात 11.08 मिनट यानी भारत में 8 दिसंबर की रात को आप मंगल ग्रह का दीदार कर सकते हैं. इस दौरान जब आप आसमान में नजर डालेंगे तो नारंगी-पीले रंग का तारा दिखाई देगा. यह तारा सूरज की रोशनी से पीले या नारंगी रंग में चमकता दिखाई देगा. यह लाल ग्रह यानी मंगल ग्रह होगा. इसके अलावा इस खूबसूरत घटना को आप वर्चुअल टेलिस्कोप प्रोजेक्ट (Virtual Telescope Project) के लाइवस्ट्रीमिंग के दौरान देख सकते हैं. वैज्ञानिकों की मानें तो 14 साल बाद ऐसा संयोग देखने को मिलने वाला है. अगर आप अमेरिका में रहते हैं तो यह आपको करीब 2 मिनट तक दिखाई देगा. इसकी टाइमिंग अलग-अलग देशों के लिए अलग-अलग है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अनिद्रा से काले मोतियाबिंद का खतरा

Share on Social Media रात में भरपूर नींद न ले पाना यानी अनिद्रा की शिकायत, दिन में नींद आना और खर्राटे लेने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है. लंबे समय तक यह समस्या होने पर काला मोतियाबिंद होने का जोखिम बढ़ जाता है. ऐसे में समय पर इलाज न […]

You May Like