सर्दियों में शरीर को एलर्जी से बचने चार आंगों का ध्यान रखना बहुत जरूरी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 33 Second

सर्दी में दो प्रकार की एलर्जी सबसे ज्यादा देखने को मिलती है. इनमें एक नाक की एलर्जी और दूसरी फेफड़ों की एलर्जी. नाक से पानी आना, लगातार छींक आना, नाक बंद होना, सांस लेने में दिक्कत होना, सूखी खांसी या कफ आना.

फेफड़ों में खिंचाव होना, सांस फूलना, फेफड़ों की बीमारियों के मरीजों को लक्षणों का बढऩा. इसके बाद आती है.

आंख की एलर्जी में आंखों से पानी आना, लाल होना, सूज जाना, आंख से सफेद पदार्थ आना, चिपकना आदि.

त्वचा की एलर्जी होती है. जिसमें खुजली, खुश्की, फुंसी होना, खुजलाने के बाद त्वचा का लाल पडऩा, स्किन का उतरना आदि.

डॉक्टर कहते हैं कि सर्दी के मौसम में इन चार अंगों का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी है क्योंकि इन्हीं अंगों को सबसे ज्यादा एलर्जी होती है.

घर से बाहर जाते समय मुंह को ढकें

एलर्जी को लेकर लोग खान-पान के अलावा जिन चीजों का ध्यान रखते हैं वे धूल के कण या प्रदूषण आदि. लोगों को लगता है कि उन्हें इन्हीं चीजों से एलर्जी हो सकती है. जबकि हकीकत यह है कि सर्दी के मौसम में मुंह पर लगने वाली खुश्क ठंडी हवा भी एलर्जी पैदा कर देती है. सीधी ठंडी हवा के संपर्क में आने से बचे. जब भी आप अचानक हवा में आएं तो पहले मुंह को ढकें.

लापरवाही पड़ सकती है भारी

एलर्जी को लेकर बरती गई लापरवाही बीमारी को बढ़ा देती है. नाक की एलर्जी है और वह इसे सर्दी का असर मानकर बिना इलाज कराए छोड़ देते हैं तो इससे बीमारी बढ़ेगी. उसके लिए जरूरी है कि इलाज कराया जाए. आज एलर्जी की बेहतर दवाएं आ चुकी हैं. ये दवाएं शरीर के रिएक्शन की टोन को एलर्जिक पदार्थ के लिए बदलने का काम करती हैं. नाक से होकर एलर्जी सीधे फेफड़ों में जाती है और अस्थमा बनाती है. इसके अलावा आंखों की एलर्जी आंखों में रोग पैदा करने के साथ ही क्वालिटी ऑफ  लाइफ को खराब कर देती है. एकाग्रता भंग हो जाती है. ब’चों और बड़ों में चिड़चिड़ाहट और तनाव बढ़ता है और कई अन्य बीमारियां लग जाती हैं.

घर में नमी न आने दें, क्योंकि इससे कीटाणु पनपते हैं. हाथ-पैर गीले हों, तो उन्हें अच्छी तरह पोछकर कोई बॉडी लोशन या फिर हल्का ऑयल लगाएं, ताकि स्किन मुलायम बनी रहे.

ऐसा करके अंगुलियों में सूजन और उसे पकने से बच सकते हैं. सर्दी से बचाव के लिए उपयुक्त गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें और अचानक गर्म-सर्द से बचें. एलर्जी से बचने के लिए कपड़ो को गर्म पानी से धोएं.

सनस्क्रीन और मॉस्चराइजर का त्वचा पर भरपूर इस्तेमाल करें. आंख और नाक को अच्छी तरह ढककर रखें. भोजन में फलों का रस, ग्रीन टी, अंडा, मछली, नट्स इत्यादि शामिल करें.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा के कई चुनावी कार्यालयों का किया उद्घाटन

Share on Social Mediaकोरर. भानुप्रतापपुर उपचुनाव में चुनावी प्रचार-प्रसार की गतिविधियों में तेजी आ चुकी है. आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भानुप्रतापपुर के विधानसभा कार्यालय के पश्चात कोरर मंडल में उपचुनाव कार्यालय का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया. पूर्व मंत्री व उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने […]

You May Like