आज पीएम मोदी करेंगे EWS फ्लैटों का उद्घाटन, 3,024 परिवारों को सौपेंगे फ्लैट की चाभी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 34 Second

दिल्ली में अभी आने वाले समय में नगर निगम का चुनाव होना है, जिसके पहले बीजेपी एक दांव चलने जा रही है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कालकाजी में ‘इन-सीटू स्लम रिहैबिलिटेशन’ प्रोजेक्ट के तहत झुग्गीवासियों के लिए  बनाए गए 3,024 EWS फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी दिल्ली के विज्ञान में एक कार्यक्रम में शाम 4:30 बजे भूमिहीन कैंप में लाभार्थियों को उनके नए घर की चाबी सौंपेगे.

सभी के लिए आवास उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली डवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) द्वारा 376 झुग्गी झोपड़ी समूहों में इन-सीटू झुग्गी पुनर्वास का काम किया जा रहा है. पुनर्वास प्रोजेक्ट का मकसद झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को उचित सुविधाओं के साथ एक बेहतर और स्वस्थ रहने का वातावरण प्रदान करना है.

DDA ने कालकाजी एक्सटेंशन, जेलोरवाला बाग और कठपुतली कॉलोनी में ऐसी तीन प्रोजेक्ट शुरू किए हैं. कालकाजी विस्तार परियोजना के अंतर्गत कालकाजी स्थित भूमिहीन शिविर, नवजीवन शिविर और जवाहर शिविर नाम के तीन झुग्गी-झोपड़ी वाली बस्तियों के समूहों का यथास्थान पुनर्वास चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है. इसमें पहले चरण के तहत, पास के ही खाली कॉमर्शियल सेंटर साइट पर 3024 EWS फ्लैटों का कंस्ट्रक्शन किया गया है.

जानकारी के मुताबिक भूमिहीन शिविर में झुग्गी-झोपड़ी वाली जगह को भूमिहीन शिविर के लाभारथियों को नए बने हुए EWS फ्लैटों में पुनर्वासित करके खाली किया जाएगा. इसके बाद दूसरे चरण में खाली हुई जगह का उपयोग नवजीवन शिविर और जवाहर शिविर के पुनर्वास के लिए किया जाएगा.

गौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट का पहला चरण पूरा हो चुका है और 3024 फ्लैट बन के बिल्कुल तैयार हैं. जानकारी के मुताबिक इन फ्लैटों का कंस्ट्रक्शन लगभग 345 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है और ये सभी बेस्ट सुविधाओं से लैस हैं, जिनमें विट्रिफाइड फर्श टाइल्स, सिरेमिक टाइल्स के साथ फिनिशिंग दी गई है. इसमें किचन में उदयपुर के ग्रीन मार्बल काउंटर आदि का इस्तेमाल किया गया है.

इस प्रोजेक्ट में सामुदायिक पार्क, इलेक्ट्रिक सब-स्टेशन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, पानी की पाइपलाइन, लिफ्ट, आदि जैसी सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं. इस प्रोजेक्ट के माध्यम से फ्लैटों का आवंटन लोगों को मालिकाना हक के साथ-साथ सुरक्षा की भावना भी प्रदान करेगा.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kerala Airport: भगवान विष्णु के 'स्नान' के लिए केरल एयरपोर्ट रहेगा 5 घंटे बंद

Share on Social Mediaतिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को एक दिलचस्प वाक्या देखने को मिला. दरअसल, यहां ‘भगवान विष्णु को स्नान कराने’ के लिए रनवे से गुजरने वाले जुलूस ‘‘अरट्टू’’ के कारण मंगलवार दोपहर को पांच घंटे के लिए उड़ान सेवाएं बंद कर दी गईं. हवाई अड्डा मशहूर पद्मनाभ […]

You May Like