केरल : अथिरापल्ली में मृत जंगली सूअरों में पाया गया एंथ्रेक्स

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

तिरुवनंतपुरम. केरल के त्रिशूर जिले के अथिरापिल्ली वन क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में एंथ्रेक्स के प्रकोप के कारण कई जंगली सूअरों की मौत हो गई है. इसकी जानकारी राज्य सरकार ने बुधवार को दी थी. अब अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि क्षेत्र में सभी उचित प्रोटोकॉल का पालन हो. स्थानीय विधायक सनिश कुमार जोसेफ ने बताया कि उच्च अधिकारियों ने फैसला लिया है कि इलाके के सभी घरेलू पशुओं का टीकाकरण किया जाए.

स्वास्थ्य विभाग ने इलाके में एक जागरूकता शिविर आयोजित करेगा. साथ ही एंथ्रेक्स प्रभावित जंगली सूअरों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को उचित चिकित्सा मुहैया कराएगा.

एंथ्रेक्स मिट्टी में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला जीवाणु है, जो आमतौर पर जानवरों को प्रभावित करता है. एंथ्रेक्स से संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने से इंसानों पर भी इसका खतरा बना होता है.

एंथ्रेक्स के लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी कदम उठाए जा रहे हैं. इस दिशा में स्वास्थ्य अधिकारी और पशुपालन मंत्रालय संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने नीट टॉपर खुशी मेघानी को डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए 5 लाख रूपए देने की घोषणा

Share on Social Mediaरायपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नई लेदरी में विभिन्न समाज एवं संगठनों के पदाधिकारी सहित जनसामाजन्य से भेंट-मुलाकात के दौरान मेडिकल की छात्रा खुशी मेघानी को अध्ययन के लिए शासन की ओर से पांच रूपए स्वीकृत किए जाने की घोषणा की। […]