Read Time:1 Minute, 15 Second
दिल्ली. NDA ने तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू के नाम का बड़ा ऐलान कर दिया है। बता दें द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पूर्व राज्यपाल रह चुकी हैं।
मंगलवार शाम को भाजपा संसदीय बोर्ड की मीटिंग के बाद मुर्मु के नाम पर सहमति बनी। इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए थे।
जानें कौन हैं द्रौपदी मुर्मू
झारखंड की नौंवी राज्यपाल रही चुकी 64 साल की द्रौपदी मुर्मु ओडिशा के मयूरभंज की रहने वाली हैं। वे ओडिशा के ही रायरंगपुर से विधायक रह चुकी हैं। वह पहली ओडिया नेता हैं जिन्हें राज्यपाल बनाया गया। मुर्मू झारखंड की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल भी रही हैं।
