बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त जाएंगे सिद्धू मूसेवाला के घर, परिजनों से करेंगे मुलाकात

Share on Social Media

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त जल्द ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंच रहे हैं। वह मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर से मिलकर दुख जताएंगे। संजय दत्त के आने का पता चलते ही मूसा गांव में कड़ी सुरक्षा की गई है। पुलिस के सीनियर अफसरों की अगुआई में फोर्स तैनात की गई है। मूसेवाला ने खुद पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज होने के बाद संजय दत्त से तुलना करते हुए संजू गीत गाया था। जिसके बाद वह विवाद में भी फंस गए थे।
मूसेवाला पर पंजाब पुलिस ने आर्म्स एक्ट का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद उन्होंने ‘गबरू ते केस जेहड़ा संजे दत्त ते'(मुझ पर वह केस हुआ है, जो संजय दत्त पर है) गाया था। हालांकि इस केस में वकीलों को गलत बोलने के आरोप में उन पर केस भी दायर हुआ। वहीं सोशल मीडिया पर भी खूब बहस हुई कि मूसेवाला जानबूझकर विवादित गीत गा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोधन न्याय योजना पूरे राज्य की समृद्धि के नये रास्ते खोल रहा: सीएम

Share on Social Mediaसीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि गोधन न्याय योजना पूरे राज्य की समृद्धि के नये रास्ते खोल रही है। यह योजना हमारे गांवों में खुशहाली लेकर आई है। हमें इस योजना को और ज्यादा ताकत के साथ आगे बढ़ाना है।मुख्यमंत्री ने आज कांकेर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग […]

You May Like