राज्यसभा के दोनों प्रत्याशी आज करेंगे नाम दाखिल

Share on Social Media

आज छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन आज नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया , प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम , मंत्रियों और विधायकों की मौजूदगी में नामांकन भरेंगे।

नामांकन के पहले उम्मीदवार कांग्रेस विधायक दल की बैठक में होंगे शामिल

कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि दोनों प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने के पहले मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अध्यक्षता में रखी गई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में यह दोनों शामिल होंगे।

बैठक में दोनों प्रत्याशियों के प्रस्तावक और समर्थक तय किए जाएंगे। रविंद्र चौबे ने बताया कि खैरागढ़ चुनाव के बाद कांग्रेसी विधायकों की यह पहली बैठक हो रही है। इस बैठक में खैरागढ़ चुनाव में मिली भारी सफलता को लेकर भी चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजधानी के मकान में मिला दम्पत्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Share on Social Mediaराजधानी के तरुण नगर इलाके के घर में सोमवार देर रात दंपत्ति है शव पंखे में लटका मिला है। ये पूरा मामला सिविल लाइन थाना इलाके का बताया जा रहा है। मामले में दंपत्ति की पहचान जोगेश बघेल और नीरा नायक के रूप में पहचान हुई है। […]