भारत निवेश के लिए दुनिया का सबसे पसंदीदा देश: गोयल

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 46 Second

भारत निवेश के लिए दुनिया का सबसे पसंदीदा देश है। यहां वैश्विक निवेशकों के लिए बड़े पैमाने पर अवसर हैं। इसलिए उन्हें भारत में निवेश करना चाहिए। इसके साथ ही देश के कुल निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सेवा क्षेत्र के निर्यात पर ध्यान देने की जरूरत है।

विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार और कंपनियों को एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए। भारतीय उद्योग परिसंघ और डेलॉय के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दावोस में इस बार भारत की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही है। महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बीच हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के बिना रिकॉर्ड 250 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य हासिल किया। गोयल ने वैश्विक कारोबारियों को भारत में निवेश का न्योता देते हुए कहा कि भारत की आबादी युवा है। यहां कौशल की कोई कमी नहीं है।

निर्यात 21 फीसदी बढ़कर 23.7 अरब डॉलर पहुंचा
पेट्रोलियम पदार्थों, इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के बेहतर प्रदर्शन से देश के निर्यात 1-21 मई के बीच 21.1 फीसदी बढ़कर 23.7 अरब डॉलर पहुंच गया। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने के दूसरे सप्ताह (15-21 मई) में कुल निर्यात करीब 24 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 8.03 अरब डॉलर पहुंच गया। मई के लिए निर्यात के आंकड़े सरकार जून में जारी कर सकती है।

पेट्रोलियम पदार्थों में सबसे ज्यादा 81 फीसदी बढ़ोतरी
21 मई तक पेट्रोलियम पदार्थों के निर्यात में 81.1 फीसदी तेजी रही। इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्यात में करीब 17 फीसदी और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में करीब 44 फीसदी बढ़ोतरी रही। इससे पहले अप्रैल में निर्यात 30.7 फीसदी बढ़कर 40.19 अरब डॉलर रहा था। आयात भी 30.97 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 60.3 अरब डॉलर रहा था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री बघेल झीरम मेमोरियल का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

Share on Social Media25 मई को बस्तर के नानगुर और मंगलपुर में करेंगे भेंट-मुलाकात जगदलपुर में पुलिस आवासीय परिसर का करेंगे लोकार्पण रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान की कड़ी में इन दिनों बस्तर दौरे पर हैं। इस अभियान के तहत 25 मई को मुख्यमंत्री श्री बघेल बस्तर जिला के […]

You May Like