Read Time:1 Minute, 13 Second
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। स्टॉक मार्केट के दोनों इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 73 अंक चढ़कर 54,362 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 26 अंक की बढ़त लेते हुए 16,241 के स्तर पर खुला।
बाजार खुलने के साथ 1079 शेयरों में तेजी, 602 शेयरों में गिरावट देखने को मिली, जबकि 91 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले बीते कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 38 अंक टूटकर 54,288 के स्तर पर, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 51 अंक फिसलकर 16,215 के स्तर पर बंद हुआ था।
