स्पीड में दौड़ रही थी कार, घर अंदर घुसने से पति की मौत

0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 49 Second

कोरबा में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने आंगन में सो रहे दंपति को कुचल दिया। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी अैर स्कार्पियो चालक की हालत गंभीर है। दोनों को बिलासपुर रेफर किया गया है। स्कार्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह मकान की दीवार और बाड़ी को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसा पसान थाना क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम सेन्हा निवासी लखन चौधरी (46) अपनी पत्नी संगीता चौधरी (40) के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। जबकि उनके बच्चे अपने दादा-दादी के साथ कमरे में थे। शाम करीब 4.30 बजे तेज रफ्तार एक स्कार्पियो उनके घर की दीवार और बाड़ी को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। इसके बाद भी गाड़ी की रफ्तार कम नहीं हुई और उसने आंगन में सो रहे दंपति को कुचल दिया।
हादसे में लखन चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल संगीता और कार चालक को स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दोनों को बिलासपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने लखन के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। शुक्रवार को पंचनामा के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बस्तर में लघु वनोपज की होगी प्रोसेसिंग, दो यूनिट लगेंगे

Share on Social Mediaरायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर ग्रामीण जीवन को बेहतर बनाने कई योजनाएं लागू की गई है। इससे उनकी आमदनी में वृद्धि होने के साथ ही उनके जीवनस्तर में भी बदलाव हुआ है। छत्तीसगढ़ सरकार अब 65 प्रकार की लघुवनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीददारी करने […]

You May Like