सीएम ने मुंडका अग्निकांड के पीड़ितों के लिए सहायता राशि की घोषणा की, 10-10 लाख देंगे

Share on Social Media

दिल्ली के मुंडका क्षेत्र में एक तिमंजिला इमारत में बीते दिनों भीषण आग लगी थी। इस घटना में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग इतने ही लोग लापता हैं आशंका जताई  जा रही है कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को आज 10-10 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की। इस घटना में 27 लोगों की मौत हुई है।

केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आग भीषण थी और शव इस हद तक झुलस गए थे कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार लापता लोगों और मृतकों की पहचान के लिए मदद मुहैया करा रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार की रात घटनास्थल का दौरा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

व्यापारी का शव जमीन पर और पत्नी का फांसी से लटका हुआ मिला

Share on Social Mediaरायपुर में शुक्रवार देर शाम एक व्यापारी की उसके ही घर में परिवार सहित लाशें मिली हैं। मरने वालों में 11 और 8 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। दोनों बच्चों के शव बेड पर पड़े थे। उन्हें जहर दिए जाने की आशंका है। व्यापारी का […]

You May Like