नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबल ने बरामद किया आईईडी

Share on Social Media

बीजापुर में सुरक्षाबलों के जवानों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। मिली जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ 165 बटालियन एवं जिला बल की संयुक्त टीम ने आईईडी बरामद किया है। जवान सूचना पर गश्त सर्चिंग/डिमाईनिंग पर रवाना हुए थे ।

ग्राम फुंडरी में इंद्रावती नदी पर निर्माणाधीन पुल के पास बंगोली की ओर जाने वाले मार्ग पर माओवादियों द्वारा आईईडी लगाया गया था ।मौके से 1 प्रेशर कुकर आईईडी लगभग 5 किग्रा बरामद किया गया। पूरा मामला थाना नेलसनार का है। एएसपी डॉ पंकज शुक्ला ने घटना की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्टार क्रिकेटर हरप्रीत पर केस दर्ज, जानें क्या है मामला

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ के स्टार क्रिकेटर हरप्रीत सिंह भाटिया फरार हैं। देश के बेहतरीन क्रिकेट मैदानों में खेल के लिए भागने वाले हरप्रीत अब भागने का खेल पुलिस से खेल रहे हैं। हरप्रीत के खिलाफ रायपुर के विधानसभा थाने में FIR दर्ज की गई है। मामला फर्जी डॉक्यूमेंट के […]

You May Like