एक ही परिवार के चार सदस्यों की लॉज में मिली लाश, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 1 Second

छत्तीसगढ़ के कांकेर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर बस स्टैंड स्थित एक लॉज में पति पत्नी और बच्चे सहित चार लोगों की लाश मिली है। मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मिली जानकारी के अनुसार  मृतक सभी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के राईपुरा के रहने वाले थे। मृतकों का राईपुरा में डेली नीड्स का व्यापार था।

घटना कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि रायपुर के रहने वाले जितेंद्र देवांगन अपनी पत्नी सविता देवांगन और दो बच्ची के साथ बाइक में सवार होकर बुधवार की शाम कांकेर पहुंचा था। यहां पर बस स्टैंड स्थित एक लॉज का कमरा लेकर परिवार के साथ रुका हुआ था। शाम में जब लॉज का दरवाजा नहीं खोला गया तो लॉज के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजे का लॉक तोड़कर जब अंदर देखा तो दो बच्चे बिस्तर में और पति पत्नी वहीं पर फंदे से झूल रहे थे।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  शव को पास से अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इसलिए मौत का कारण अज्ञात है। पुलिस  आशंका जता रही है कि पहले पति पत्नी ने अपने दोनों बच्चों की हत्या की होगी, फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भक्तों के लिए आज से खुले केदारनाथ धाम के कपाट, PM मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

Share on Social Mediaकेदारनाथ मंदिर शुक्रवार, 6 मई को सभी भक्तों के लिए खोल दिया गया। छह महीने बाद प्रसिद्ध भगवान शिव मंदिर के कपाट खुलने पर आज केदारनाथ धाम में 10,000 से अधिक तीर्थयात्री मौजूद रहे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी के साथ केदारनाथ मंदिर […]

You May Like