बेटा मिलने पहुंचा तो मिला पिता का शव: अकेले रहता था अधेड़, सड़ चुकी थी लाश; 3 दिन पहले मौत की आशंका

0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 28 Second

दुर्ग जिले में एक मकान के अंदर अधेड़ का तीन दिन पुराना शव मिला है। शव के पास नारियल पानी, पानी की बोतल, चाकू व मोबाइल मिला है। मौत कैसे हुई इसका पता अभी नहीं चल पाया है। जामुल पुलिस ने मर्ग कायम मामले की जांच शुरू कर दी है।

जामुल थाना प्रभारी गौरव पाण्डेय ने बताया कि ढांचा भवन ईडब्ल्यूएस 1516 निवासी इंदीवर त्रिपाठी (52) की लाश उसके मकान में पाई गई। इंदीवर अपने मकान में अकेला रहता था। उसकी पत्नी और बच्चे अलग रहते थे। मंगलवार शाम उसका 18 वर्षीय बेटा अविरल अपने पिता से मिलने पहुंचा था। उसने काफी देर तक दरवाजा खुटखटाया, लेकिन नहीं खुला।

अंदर से कोई आवाज भी नहीं आ रही थी। इस पर अविरल ने दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तो पिता की लाश पड़ी थी। पिता की लाश देखकर वह घबरा गया। लाश सड़ने लगी थी। देखते ही देखते मोहल्ले के लोग वहां एकत्र हो गए। अविरल ने जामुल पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंजाब में ठप रहेगा कामकाज; साथी की गिरफ्तारी के विरोध में यूनियन ने खोला मोर्चा

Share on Social Mediaपंजाब के सभी पटवारी आज से 15 मई तक सामूहिक छुट्टी पर चले गए हैं। ऐसे में पटवार सर्कलों में कोई काम नहीं होगा। पटवारियों का कहना है कि यदि सरकार केस को वापस नहीं लेती तो वह लंबी हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे। जिस […]

You May Like