मेष राशि (Aries)
आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी अड़चन आ सकती है। नौकरी में कुछ परिवर्तन के योग बन रहे है। व्यापारिक गतिविधि सामान्य रुप से चलती रहती है। लव मैरिज के योग बनते हुये दिखायी दे रहे है। विदेश जाकर पढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते है। माता-पिता का विशेष सहयोग प्राप्त हो सकता है।
वृषभ राशि (Taurus)
आज आपको अपनी बातों पर ध्यान देना जरूरी है। काम में मन लगाइए अन्यथा नुकसान हो सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा किन्तु मानसिक स्वास्थ्य में बाधा दिखाई दे रही है। आज किसी के बाद का आपको कष्ट हो सकता है। जीवनसाथी का सुख होगा, दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
आज आपको किसी अजनबी का साथ मिल सकता है। परिवार के लोग आप पर धन के लिये दबाव बना सकते है। किसी परिजन के स्वास्थ्य खराब होने की भी आशंका है। पढ़ाई लिखाई करने वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।
कर्क राशि (Cancer)
आज आपको त्वचा से संबंधित बीमारी हो सकती है। एलर्जी परेशान कर सकती है ।आज आप अपने नौकरी में बहुत अच्छा करेंगे। सरकारी अधिकारियों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। शाम के समय पूजा पाठ में भाग ले सकते है।
सिंह राशि (Leo)
दिन की शुरुआत बेहतरीन रहेगी सब प्रकार से भाग्य सहायक होगा। संतान के तरफ से शुब समाचार मिल सकता है। शिक्षण कार्य के लिये आज छात्रवृत्ति आदि मिल सकती है। व्यापारिक कार्यों में आप का हाथ थोड़ा तंग जरुर हो सकता है लेकिन शाम तक ठीक हो जाएगा।
कन्या राशि (Virgo)
आज अगर न्यायालय में कोई केस है तो उसमें आपको लाभ मिल सकता है। मामला आपके पक्ष में आ सकता है। आज आपकी यश प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। पीठ में कुछ समस्याएं आ सकती है। किसी मित्र की सहायता से आज आप अपने व्यापार में नई डील फाइनल कर सकते हैं।
तुला राशि (Libra)
शारीरिक सेहत को ठीक रखने के लिये आज आपको व्यायाम अवश्य करना चाहिये। आझ नौकरी में दिन अच्छा रहेगा। बैंकिंग के लोग आज कोई बड़ा लक्ष्य प्रप्त कर सकते है। विवाह आदि की बात आज किसी रिश्तेदार के माध्यम से तय हो सकती है। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
व्यापार में कोई महत्वपूर्ण संबंध आज आपको प्राप्त हो सकता है, जिसके माध्यम से अच्छा व्यापारिक प्रस्ताव आप प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन का समय बिताएंगे। अचानक कोई आर्थिक जरूरत आ सकती है जिसकी पूर्ति के लिए आपको किसी से सहायता लेनी पड़ सकती है।
धनु राशि (Sagittarius)
किसी तरह की बीमारी जो लंबे समय से आपको परेशान कर रही थी आज उसके लिये कुछ रास्ता मिल सकता है ठीक होने का। काम में आप आज और निपुण होगे। आज के दिन पिता का सुख रहेगा। आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में रहने वाली है। भाई के बीमारी से आज आप परेशान हो सकते है।
मकर राशि (Capricorn)
नौकरी करने वालों को अपने साथ काम करने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने की जरूरत है क्योंकि वह अपने काम में उनके सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकते हैं। आज आपके लव रिलेशन में कुछ दिक्कत दिखाई दे रही है। उसको दूर करने का प्रयास करेंगे तो सफल रहेगे।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज आप अपने जीवन में अनुशासन बना कर रखेंगे। हर काम को तरीके से करेंगे, नौकरी में दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर के प्रति आपकी कुछ अपेक्षाएं ज्यादा हो सकती है जिसकी वजह से आपके रिश्ते में कुछ कड़वाहट आ सकती है। अपने मन को नियंत्रित रखें। संतान सुख अच्छा है।
मीन राशि (Pisces)
आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज व्यापारिक मुश्किलें दूर हो सकती हैं। आज आप के आर्थिक विकास की योजना बन सकती है। आज आप अपने बल पर किसी मित्र की आर्थिक सहायता कर सकते हैं। स्वास्थ आपका ठीक रहेगा ध्यान रखें थोड़ा सा मानसिक परेशानी दिखाई दे रही है।
