पीएम मोदी लेंगे सीएम की मीटिंग, ट्वीट कर दी जानकारी

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

 देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी आज, 27 अप्रैल को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि “वह बुधवार दोपहर 12 बजे राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे और कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेंगे।”

इससे पहले पीएमओ ने बताया कि इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण एक प्रेजेंटेशन देंगे। देश के कई राज्यों में कोरोना का संक्रमण और मौतें फिर से बढ़ने लगी हैं। रविवार को मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लोगों से आग्रह किया था कि कोविड से जुड़ी सावधानियों का पालन करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम के वीसी में शामिल हुए सीएम भूपेश, कोविड संक्रमण के बारे में चर्चा

Share on Social Mediaप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कोविड-19 संक्रमण के संबंध में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव […]