गर्मी बढ़ी, पारा 44 पार, लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हुआ

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

अप्रैल का पहला आधा हिस्सा बीतते ही पारा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मंगलवार को रायगढ़ में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। यहां पारा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 43.9 और रायपुर में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह पिछले के मुकाबले तीन से चार डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग की अनुमान है कि 20 अप्रैल को सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग और दुर्ग संभाग के उत्तरी हिस्से यानी राजनांदगांव, दुर्ग, कबीरधाम और बेमेतरा में लू चल सकती है। 20 अप्रैल को इन चार संभागों में बड़ा परिवर्तन की संभावना नहीं है। वहीं बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर अंधड़ के साथ हल्की बरसात हो सकती है। आकाशीय बिजली और ओले गिरने की भी संभावना बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जानिए आज आपकी ग्रह-दशाएं क्या कहती है

Share on Social Mediaमेष राशिआज आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत दिखाई दे रही है। सेहत का मामला भी आपके पक्ष में रहेगा। अपने स्वभाव के प्रति जरूर सचेत रहें क्योंकि आप इसको कटु वाणी कह सकते हैं। आज छात्रों को अपनी कड़ी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलता हुआ दिखाई दे […]

You May Like