CM Bhupesh Baghel ने की बड़ी घोषणा, अब नगरीय निकायों की सम्पत्ति होगी फ्री होल्ड

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

CM Bhupesh Baghel News

CM Bhupesh Baghel द्वारा विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा का दौर शुरू हो गया है। जिसके तहत मुख्यमंत्री निवास में सोमवार को आयोजित की गई नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा पर्यावरण एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। बैठक के दौरान बड़ी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि नगरीय निकायों की संपत्तियाँ अब फ़्री होल्ड होंगीं। अब तक नगरीय निकायों की संपत्तियाँ लीज़ पर दी जाती थी। इस घोषणा के बाद लाखों नागरिकों को लाभ होगा।

cm bhupesh baghel

समीक्षा के दौरान CM Bhupesh Baghel के कड़े तेवर भी देखने को मिले। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि सरकारी डॉक्टर जेनेरिक दवाइयाँ ही लिखें, ब्रांडेड दवाई लिखे जाने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री ने लेआउट पास करने के अधिकार नगर निगम को देने के निर्देश दिए। इससे नागरिकों को दो कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी., आयुक्त, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल डॉ अयाज तम्बोली, टाउन एन्ड कंट्री प्लानिंग के संचालक जय प्रकाश मौर्य, सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौमिल रंजन चौबे सहित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CM Bhupesh Baghel का बड़ा ऐलान, सीएमओ अब कहलायेंगे राजपत्रित अधिकारी

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ में सोमवार को CM Bhupesh Baghel ने नगरीय प्रशासन विभाग से जुड़े मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। सीएम ने नगरीय प्रशासन विभाग मंत्री डॉ. शिव डहरिया की मांग पर मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को राजपत्रित अधिकारी घोषित किया है।

You May Like