मानव कल्याण और सामाजिक समरसता में बाबासाहेब का योगदान अविस्मरणीय: कुलपति डॉ. गिरिश चंदेल

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

कृषि विश्वविद्यालय में मनाई गई डॉ. अम्बेडकर जयंती

रायपुर। कृषि विश्वविद्यालय में आज भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। कृषि महाविद्यालय रायपुर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने भारतीय संविधान की रचना में बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने आजीवन भारत में सामाजिक समरसता स्थापित करने और शोषितों, वंचितों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया। डॉ. अम्बेडकर मानव कल्याण और देश के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। डॉ. चंदेल ने बाबा साहेब अम्बेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए विद्यार्थियों से बाबा साहेब के बताये मार्ग और आदर्शाें का अनुसारण कर मानव जाति तथा देश के कल्याण के लिए कार्य करने का आव्हान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. जी.के. श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित रंगोली, चित्रकला, स्कैचिंग, नारा लेखन एवं क्विज़ प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुकदा डैम में 3 लोग डूबे, युवती समेत दो युवक गहरे में फंसे

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ के कुकदा डैम में गुरुवार को युवती सहित 3 लोग डूब गए।तीनों के शव बरामद कर लिया गया है। तीनों लोग अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के कर्मचारी हैं और अपने साथियों के साथ रायपुर, धमतरी और कांकेर से पिकनिक मनाने के लिए कुकदा डैम पहुंचे थे। सूचना […]