दुष्कर्म के आरोपी ने फांसी लगाकर दी जान

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

जांजगीर-चांपा में दुष्कर्म के आरोपी एक युवक ने सोमवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव गांव में ही पेड़ से लटका हुआ मिला है। युवक के खिलाफ एक दिन पहले उसके छोटे भाई की विधवा पत्नी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। वहीं उसी समय एक पिता-पुत्री ने मारपीट की FIR दर्ज कराई थी। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, कचंदा गांव निवासी श्याम सुंदर कश्यप के खिलाफ उसके छोटे भाई की विधवा पत्नी ने रविवार को मामला दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि उसके पति की मौत हो चुकी है। श्याम सुंदर रिश्ते में उसका जेठ लगता है। वह दुष्कर्म करता है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और उसकी तलाश कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 17 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र, जीएसटी क्षतिपूर्ति जारी रखने केंद्र से साझा आग्रह का अनुरोध

Share on Social MediaChief Minister Bhupesh Baghel’s letter to Chief Ministers of 17 states, requesting the Center to continue with GST compensation केंद्र सरकार द्वारा जून 2022 के बाद से राज्यों को जीएसटी क्षति पूर्ति की राशि न देने के निर्णय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 17 राज्यों के मुख्यमंत्रियों […]

You May Like