Read Time:43 Second
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में आज यहां मुख्यमंत्री निवास में राजस्थान को केन्द्र द्वारा आबंटित कोयला खदान के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वनमंत्री मोहम्मद अकबर, राजस्थान के ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित छत्तीसगढ़ और राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
