सरकार ने 12 से 14 साल तक के बच्चों के कोरोना टीके की दी मंजूरी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 19 Second

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए बच्चों को भी अब सुरक्षा कवच मिल जाएगा। सरकार ने 12 से 14 साल तक के बच्चों को भी कोरोना टीका लगाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए व्यापक अभियान 16 मार्च से शुरू हो रहा है। छत्तीसगढ़ में इस आयु वर्ग के 13 लाख 21 हजार 286 बच्चे हैं।

कोरोना टीकाकरण की नोडल अधिकारी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया, स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस आयु वर्ग में आ रहे लोग कोविन एप पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। डॉ. शुक्ला ने बताया, 12 से 14 साल आयु वर्ग के बच्चों को हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल-ई कंपनी से बने कॉर्बेवैक्स टीके लगाए जाएंगे। टीकाकरण अभियान में टीके की दो डोज लगाई जानी है। पहले डोज के चार सप्ताह बाद दूसरा डोज लगाया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जानिए आज आपकी ग्रह-दशाएं क्या कहती है

Share on Social Mediaमेष राशि आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ होगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। आपके रुके हुए काम किसी रिशतेदार की मदद से जल्द पूरे हो जाएंगे। कुछ लोग आपसे दोस्ती के […]