5 वाहन आग के हवाले, माओवादियों ने वीडियो शूट भी कराया, वाहन चालक का मोबाइल भी ले गए

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

कांकेर जिले में माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे 5 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। इनमें 1 JCB, 2 हाइवा और 2 मिक्चर मशीन शामिल हैं। माओवादियों ने इन सभी वाहनों के डीजल टैंक को फोड़कर इनमें आग लगाई है। बताया जा रहा है कि कांकेर जिला मुख्यालय से महज 20 किमी की दूरी पर ही माओवादियों ने वारदात को अंजाम दिया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

इधर, ऐसा पहली बार हुआ है जब माओवादियों ने गाड़ियों में आगजनी करने के बाद फोटो-वीडियो शूट कराया है। मौके से जो वीडियो और फोटो सामने आए हैं। उनमें नक्सली बैनर लगाते, गाड़ियों में आग लगाने के बाद खुद का वीडियो बनवाते नजर आ रहे हैं। आमतौर पर नक्सली चेहरे में कपड़ा बांधकर मौके पर आते रहे हैं और वारदात को अंजाम देकर भाग जाया करते थे।
जानकारी के मुताबिक, जिले के मरापी से कलमुच्चे तक सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इसी सड़क निर्माण काम में हाइवा वाहन से रेत और गिट्टी की ढुलाई की जा रही थी। बताया जा रहा है कि उसेली के रास्ते वाहनों की आवाजाही की जा रही थी। इस दौरान मरमामारी के पास शुक्रवार शाम करीब 10 से 12 की संख्या में अचानक नक्सली पहुंच गए। जिन्होंने वाहनों को रुकवाया। चालकों को वाहन से नीचे उतारकर उनसे मोबाइल फोन ले लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ के बजट सत्र 7 मार्च से, विधानसभा अध्यक्ष बोले-सदन की कार्यवाही में अब हर साल 58 पेड़ बचेंगे

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सात मार्च से शुरू हो रहा है। शुरुआत राज्यपाल अनुसूईया उइके के अभिभाषण से होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 मार्च को साल 2022-23 का वार्षिक बजट पेश करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया, सदन […]

You May Like