यूक्रेन संकट: मोदी सरकार के चार मंत्री जाएंगे पड़ोसी देश, फंसे छात्रों की करेंगे मदद

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

यूक्रेन संकट को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने आज एक हाई लेवल बैठक बुलाई. केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और पूर्व थलसेना अध्यक्ष वीके सिंह यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाएंगे ताकि वहां फंसे छात्रों के बचाव कार्य में मदद की जा सके. ये मंत्री भारत के विशेष दूत के रूप में जा रहे हैं.
यूक्रेन से 249 भारतीयों को लेकर पांचवी फ्लाइट दिल्ली लैंड कर चुकी है. यह फ्लाइट रोमानिया से दिल्ली के लिए रविवार रात उड़ी थी. विदेश मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. जब फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची तो अपनों से मिलकर परिजन भावुक हो गए. उन्होंने फूलमाला और गुलदस्तों से अपनों का स्वागत किया.
वहीं यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध का आज पांचवा दिन है. लेकिन दोनों देशों में से कोई एक झुकने को तैयार नहीं है. यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ रूस की सेना का 5 किमी लंबा काफिला तेजी से बढ़ रहा है. कीव पर रूस की सेना की कब्जे की तैयारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

काशी विश्वनाथ मंदिर में 120 किलो सोने का गुप्त दान

Share on Social Mediaश्री काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए एक भक्त ने 120 किलो सोने का गुप्त दान किया है। यह भक्त दक्षिण भारत का रहने वाला है। गर्भगृह में सोने के पत्थर लगाए जा चुके हैं। अब बाहर लगाया जाएगा। यानि बाबा का पूरा मंदिर स्वर्ण जड़ित होगा। रविवार […]