रायगढ़ में दो दिन पहले नायब तहसीलदार और वकीलों के बीच विवाद गरमाता जा रहा है। आरोपी वकीलों की तलाश में पुलिस ने देर रात उनके घरों पर छापे मारे, लेकिन किसी का पता नहीं चला। सबके मोबाइल फोन बंद हैं। इस बीच प्रदेश के सभी तहसीलदार और उनके अधीनस्थ कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे। वहीं SDM स्तर के अफसरों ने जिले के भी सभी सरकारी दफ्तर बंद रखने की चेतावनी दी है। बिगड़ते हालात को देखते हुए पुलिस भी सतर्क हो गई है। जिले भर से थानेदारों को रायगढ़ बुलाया गया है।
नायब तहसीलदार से हुई मारपीट मामले में छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने सोमवार को हड़ताल का ऐलान किया है। इसमें संघ से जुड़े तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व निरीक्षक, पटवारी, लिपिक, कोटवार और कार्यालय का स्टाफ भी शामिल रहेगा। सभी अपने-अपने कामों को बंद रखेंगे। इसके बाद मंगलवार को दोपहर 2 बजे रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थल पर प्रेस वार्ता बुलाई गई है। वहां आगे की रणनीति को लेकर मीडिया से चर्चा करेंगे।
इससे पहले छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडे की अगुआई में शनिवार को एक आपात बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित हुआ था। देर शाम डिप्टी कलेक्टर, ज्वाइंट कलेक्टर और अपर कलेक्टर ने SP को ज्ञापन देकर आरोपी वकीलों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद CSP के नेतृत्व में चार टीमों ने देर रात आरोपी वकीलों के घर दबिश दी, लेकिन उनका पता नहीं चला। अब साइबर सेल की मदद से ट्रेस की जा रहा है।
6 साल की भांजी के साथ रेप, ट्रेन से भाग रहा था, आरपीएफ को सूचना देकर पकड़ा
Sun Feb 13 , 2022
Share on Social Mediaसाउथ दिल्ली में अपनी 6 साल की भांजी के साथ रेप करने के बाद एक युवक ट्रेन से पश्चिम बंगाल भाग रहा था। मगर उसको आगरा मंडल आरपीएफ की सतर्कता के चलते बिहार के किशनगंज से गिरफ्तार कर लिया गया। आरपीएफ कमांडेंट ने आगरा मंडल आरपीएफ की […]
