10 फ्रेंचाइजियों ने अब तक 77 खिलाड़ियों को खरीदा, 2 करोड़ बेस प्राइज के मार्की खिलाड़ी में सबसे महंगे श्रेयस अय्यर रहे

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 53 Second

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन बेंगलुरु में जारी है। बोली लगा रही 10 फ्रेंचाइजियों ने अब तक 77 खिलाड़ियों को खरीदा है। इनमें अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन रहे हैं, जिन्हें पहले दिन 15.25 करोड़ में मुंबई ने खरीदा। उन पर बोली लगाने के लिए नीता अंबानी की मुंबई और गुजरात के बीच 10 मिनट तक लंबी होड़ चली थी।
आज लगभग 143 खिलाड़ियों पर 10 टीमें बोली लगाती नजर आएंगी। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीताने वाले टीम इंडिया के कप्तान यश धुल पर सबकी नजरें रहेंगी। वहीं, इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन को भी आज अच्छी-खासी रकम मिल सकती है। इंग्लैंड का ये खिलाड़ी तेजी से रन बनाने के लिए जाना जाता है। वहीं, जरूरत पड़ने पर लियाम गेंदबाजी भी कर लेते हैं। वहीं, टीम इंडिया के अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे और इंशात शर्मा पर भी टीमें आज बोली लगाती नजर आएंगी।
पहले दिन बिके थे 74 खिलाड़ी
ऑक्शन के पहले दिन हुई नीलामी में 10 फ्रेंचाइजियों के पास 563.50 करोड़ की रकम थी और 600 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जानी थी। इनमें से 97 पर बोली लगाई गई और 74 खिलाड़ी बिके। 10 टीमों के बाद अब 173.40 करोड़ का बजट बचा है।

ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाडी
ऑक्शन के पहले दिन सबसे ज्यादा बोली विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पर लगी। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा। वे अब तक IPL सीजन-15 के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। पिछले सीजन में ईशान की सैलरी 6.2 करोड़ थी और वो मुंबई के ही टीम से जुड़े थे। इस बार उन्हें पिछली बार से करीब ढाई गुना ज्यादा राशि मिली है।
ऑक्शन में 2 करोड़ बेस प्राइज के मार्की खिलाड़ी में सबसे महंगे श्रेयस अय्यर रहे। उन्हें कोलकाता की टीम ने 12.25 करोड़ में खरीदा।

पिछले सीजन अय्यर दिल्ली की टीम में थे और उनकी सैलरी 7 करोड़ थी। पिछले साल के मुकाबले इस साल उन्हें 5.25 करोड़ रुपए का फायदा हुआ।
पहले दिन आवेश खान को लखनऊ टीम ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसके साथ ही वह IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड (एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले) खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम को पछाड़ा, जो IPL 2021 की नीलामी में 9.25 करोड़ के साथ सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने थे।

पिछले IPL सीजन में आवेश ने 24 विकेट चटकाए थे और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज रहे थे। लखनऊ से पहले आवेश RCB और दिल्ली के लिए खेल चुके हैं। 2017 में बेंगलुरु ने आवेश को 10 लाख रुपए में खरीदा था। वहीं, 2018 में दिल्ली कैपिटल्स ने आवेश को 75 लाख में खरीदा था। अभी तक IPL 25 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कुल 25 मैच खेले हैं और 25.83 की औसत के साथ 29 विकेट चटकाए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम चेहरा भगवंत मान की वजह से पंजाब में आम आदमी पार्टी मजबूत

Share on Social Mediaपंजाब की लो-प्रोफाइल सीट धूरी अचानक राजनीतिक सुर्खियों में आ गई है। इसकी वजह आम आदमी पार्टी (AAP) का CM चेहरा भगवंत मान हैं, जो यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। भगवंत मान के आने के बाद यह पंजाब की हॉट सीट बन चुकी है। पहले कांग्रेस […]

You May Like