लखनऊ में दिग्गी बोले-नोटबन्दी सबसे बड़ा घोटाला, बेरोजगारी दर 5.5 प्रतिशत पर पहुंची

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 15 Second

यूपी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लखनऊ पहुंचे। राज सभा सांसद दिग्विजय सिंह ने केंद्र और योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। दिग्विजय सिंह ने कहा कि चुनाव में जिस तरीके से धांधली प्रकाश में आ रही है वह बहुत ही गंभीर है। 2014 से 2022 भाजपा की सरकार रही। कहते हैं कि ये डबल इंजन की सरकार है लेकिन विकास कितना हुआ ये आप सब जानते हैं। भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद बेरोजगारी दर 5.5% तक पहुंची। जो सबसे बड़ा नुकसान है। मोदी ने कहा था कि 50 दिनों में सब सही कर देंगे। कुछ नहीं कर पाए।

कहा कि मनमोहन सिंह ने उस समय कहा था कि नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला है। जो अब सही साबित हो रहा है। जिस तरह से 2012 में कांग्रेस प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इस बार भी लड़ रही है। प्रियंका ने यूपी में संगठन को फिर से खड़ा करने का काम किया है। कहा कि पिछले 30-32 सालों में यूपी में सिर्फ जाति के मुद्दों पर राजनीति हुई है। यहां पर विकास की बात कोई नहीं करता। बेरोजगारी पर भी कोई बात नहीं होती। प्रदेश के कई लाख खाली पड़े हैं, जिन पर सरकार भर्ती नहीं कर रही।

महिला सुरक्षा का कांग्रेस से बेहतर कोई और उदाहरण नहीं हो सकता। टिकट बंटवारे में 40% महिलाओं को मौका दिया गया। ये है ‘ लड़की हूं लड़ सकती हूं ‘ का नायाब उदाहरण है। प्रियंका सिर्फ विकास, बेराजगारी की बात करती हैं। उनको जाति से कोई मतलब ही नहीं। करीब 30 लाख लोग यूपी में बेरोजगार हैं। 2016 के बाद रोजगार गिरता जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख की रिहाई, पंजाब 23 जिलों के डेरे का सीधा दखल राजनीति में

Share on Social Mediaदुष्कर्म और हत्या के केस में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम फरलो पर जेल से रिहा हो गया है। वह हरियाणा में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद था। जेल से छोड़े जाने के साथ ही उसके अनुयायी उसे छिपाकर डेरा ले […]

You May Like