बेरोजगारी ऐसी कि छह माह की नौकरी के लिए भी भारी भीड़

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 4 Second

कोई किसी को धक्का दे रहा था तो किसी को बाइक पार्क करने की जगह नहीं मिली। छोटे बच्चों के साथ आई महिलाएं भीड़ देखकर हड़बड़ा गईं, फॉर्म हासिल करना किसी जंग को जीतने से कम नहीं था। जब कर्मचारी आवेदन का फॉर्म लेकर आए तो भीड़ टूट पड़ी, लोगों ने कर्मचारियों के हाथ से फॉर्म छीनना शुरू कर दिया। कुछ फॉर्म फट भी गए। भीड़ में गुस्साए लोगों ने एक दूसरे के साथ झूमा-झटकी भी की। जहां तक नजर गई सिर्फ भीड़ दिखी, जिसमें हर कोई बस आगे जाकर काउंटर तक पहुंचने के लिए कुछ भी करने को तैयार था। ये हालात मंगलवार को रायपुर के चीफ मेडिकल ऑफिसर के दफ्तर के थे।
दरअसल, ये भीड़ बेरोजगार युवक-युवतियों की थी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में 202 अस्थाई पदों पर मेडिकल और नॉन मेडिकल स्टाफ की भर्ती की जा रही है। मंगलवार को इस प्रक्रिया का पहला दिन था। इंटरव्यू देने के लिए बेरोजगारों की भीड़ टूट पड़ी। 2 हजार से ज्यादा की संख्या में लोग यहां पहुंच गए।

भीड़ को स्वास्थ्य विभाग का अमला संभाल न सका। कई बार फॉर्म और आवेदकों के रजिस्ट्रेशन कांउटर को बंद करना पड़ा। अब मंगलवार को होने वाले इंटरव्यू को टालकर इसे बुधवार को आयोजित किया जाएगा, पहले दिन सिर्फ युवक युवतियों को आवेदन फॉर्म दिए गए। ये फॉर्म भी करीब 500 लोगों को भीड़ की वजह से मिल ही नहीं पाए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के नवनियुक्त प्रबंध संचालक अभिजीत सिंह ने ग्रहण किया पदभार

Share on Social Media रायपुर। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के नवनियुक्त प्रबंध संचालक अभिजीत सिंह ने आज आर.एस.सी.एल. कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के अतिरिक्त प्रबंध संचालक चंद्रकांत वर्मा सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। राज्य शासन ने उन्हें रायपुर स्मार्ट […]

You May Like