CG में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू: पाकिस्तान में बने सिस्टम से सरगुजा-बिलासपुर के कई हिस्सों में बरसात, रायपुर में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 25 Second

उत्तर पाकिस्तान के ऊपर स्थित पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बरसात शुरू हो चुकी है। बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में हल्की बरसात हुई है। राजधानी रायपुर में भी तेज ठंडी हवा के साथ बूंदाबादी शुरू हो चुकी है। अनुमान है कि यहां भी हल्की से मध्यम स्तर की बरसात होगी।

सरगुजा और बिलासपुर संभाग के अधिकांश जिलों में रात से ही बादल छा गए थे। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। सुबह से कुछ जिलों में बरसात शुरू हो गई। पेण्ड्रा में सुबह से बरसात हो रही है। वहीं मुंगेली जिले में दोपहर बाद गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बरसात शुरू हुई। काेरिया, कोरबा और उनसे लगे जिलों में भी बारिश हुई है।

इधर, रायपुर में सुबह धूप खिली थी। दोपहर बाद दो घंटों के भीतर बादल छाए और ठंडी हवा चलने लगी। शाम होते-होते हवा की गति तेज हो गई और बूंदाबादी होने लगी। इसकी वजह से दिन का तापमान काफी कम हो गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

कोरोना के आज 2502 नए केस, रायपुर में कितने मामले आए जानें

Share on Social Media प्रदेश में कोरोना दिन ब दिन गति पकड़ते हुए दिखाई दे रहा है। इसी सिलसिले में आज प्रदेश में 2502 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीँ अकेले रायपुर जिले में 830 मरीजों की पुष्टि हुई है। एक तरफ प्रदेश में जहां कोरोना संक्रमण की दर 0.5 […]

You May Like