राज्य निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ के उपचुनावों की तारीखों की घोषणा की

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 13 Second

रायपुर: राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को नगरी निकायों और पंचायतों के चुनाव व उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया। दोनों चुनाव एक ही चरण में संपन्न होंगे। आयोग के अनुसार एक जून को मतदान कराया जाएगा, जबकि चार जून को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

11 मई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 11 मई से शुरू होगी और 18 मई तक चलेगी। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 19 मई को की जाएगी। उम्मीदवार 21 मई तक अपने नाम वापस ले सकेंगे।

कई पदों पर होंगे चुनाव

नगरी निकायों में अध्यक्ष के पांच और पार्षदों के 77 रिक्त पदों पर मतदान होगा। वहीं पंचायतों में जनपद पंचायत सदस्य के 10, सरपंच के 82 और पंच के 1136 रिक्त पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा।

मतदान केंद्र और मतदाता संख्या

नगरी निकायों के 44,525 तथा पंचायतों के 10,37,789 मतदाता चुनाव में भाग लेंगे। मतदान के लिए नगरी निकायों में 115 और पंचायतों में 937 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आयोग की सचिव शिखा राजपूत तिवारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए 33 सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

ईवीएम और बैलेट से मतदान

नगरी निकायों में मतदान ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से कराया जाएगा, जबकि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। नगरी निकायों में मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक और पंचायतों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रैजिक क्रैश बालोद में, कार-बाइक टक्कर से तीन युवकों की मौके पर मौत

Share on Social Mediaबालोद: जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे (CG Road Accident) ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। खैरीडीह गांव के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। […]

You May Like