तेंदूपत्ता तोड़ते समय ग्रामीणों पर जंगली सूअर का हमला, आठ घायल

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 17 Second

राजनांदगांव। छुरिया क्षेत्र के हालेकोसा गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर एक जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना में कुल आठ लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित छुरिया और पाथरी के स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में खेदू, अंजनी, फूलबाई, माधुरी और उर्मिला का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही वन मंडलाधिकारी आयुष जैन अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। वन विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों में इस घटना के बाद भय का माहौल है, वहीं वन विभाग लोगों से जंगल में जाते समय सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अनिल टुटेजा की जमानत की सुनवाई में सशर्त मंजूरी दी

Share on Social Mediaबिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने आईएएस अनिल टुटेजा की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए 50 हजार रुपये के निजी मुचलके व इतनी ही राशि की दो साल्वेंट जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने टुटेजा से कहा कि जांच एजेंसी को सहयोग […]

You May Like