“रायपुर में डबल मर्डर: पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या”

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 36 Second

रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सेमरिया गांव में एक पूर्व पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और सौतेली बेटी की कुल्हाड़ी (टंगिया) से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी गुलाब साहू ने सुबह करीब 7 बजे अपनी पत्नी लता साहू और 22 वर्षीय बेटी चित्रा पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गुलाब साहू और लता साहू ने करीब चार साल पहले दूसरी शादी की थी। चित्रा, लता की पहले पति से बेटी थी। पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर टंगिया उठा ली और दोनों पर हमला कर दिया। हमले की गंभीरता इतनी थी कि दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 3.80 करोड़ रूपए की सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

Share on Social Mediaरायपुर। प्रदेश में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जयनगर-कासापारा में ₹3.80 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का […]

You May Like