आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी नेताओं ने तेलंगाना के सीएम से की मुलाकत

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 54 Second

जगदलपुर: बस्तर और दंडकारण्य में कभी दहशत का पर्याय रहे पूर्व माओवादी नेता अब मुख्यधारा की राजनीति में उतरने की तैयारी में हैं। आत्मसमर्पण के बाद इन नेताओं ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की, जिसके बाद उनके चुनावी इरादे चर्चा में हैं।

पूर्व माओवादी नेता सेंट्रल कमीशन प्रमुख देवजी, ओडिशा व दंडकारण्य के प्रभारी रहे संग्राम, सुजाता, चंद्रन्ना, दामोदर और गगन्ना ने आत्मसमर्पण के बाद मुख्यमंत्री से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान राज्य के पुलिस महानिदेशक शिवधर रेड्डी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, इनमें से कम से कम चार नेता आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहे हैं।

राजनीतिक हलकों में इसे बड़ा और संवेदनशील बदलाव माना जा रहा है। सवाल यह है कि जिन चेहरों का अतीत हिंसा और खून-खराबे से जुड़ा रहा, उन्हें राजनीतिक दल कितना स्वीकार करेंगे और जनता उन्हें अपने प्रतिनिधि के रूप में कितना भरोसा देगी।

यह प्रयोग तेलंगाना की राजनीति को नई दिशा भी दे सकता है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में समर्पण करने वाले केंद्रीय समिति सदस्य रुपेश ने भी समर्पण के बाद ऐसे ही संकेत दिए थे। फिलहाल वे पुलिस सुरक्षा में रह रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकारी बैंक खाते में 26.87 लाख की सेंध: कर्मचारी ने अधिकारी की ID इस्तेमाल कर निकाले पैसे

Share on Social Mediaमुंगेली। कलेक्ट्रेट मुंगेली के पर्यावरण अधोसंरचना विकास उपकर खाते से 26 लाख 87 हजार रुपये के अनधिकृत ट्रांजेक्शन मामले में अब बड़ा प्रशासनिक मोड़ आ गया है। ताज़ा अपडेट में कलेक्टर कुंदन कुमार ने स्वयं संज्ञान लेते हुए इसे बेहद गंभीर फाइनेंशियल फ्रॉड करार दिया है और […]