रायपुर में सनी लियोन के कार्यक्रम पर बवाल

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 2 Second

रायपुर। रायपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन के आगमन से पहले ही विरोध शुरू हो गया है। बजरंग दल ने इस कार्यक्रम का कड़ा विरोध जताते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से चेतावनी जारी की है।

बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कार्यक्रम आयोजकों को सीधे शब्दों में चेताया है। पोस्ट में लिखा गया है कि “बजरंग के रायपुर में अश्लील फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन को बुलाने वालों, कान खोलकर सुन लो… राम जी के ननिहाल में किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

बताया जा रहा है कि अभिनेत्री सनी लियोन का एक कार्यक्रम 22 फरवरी को रायपुर में आयोजित होना था। इस कार्यक्रम को लेकर बजरंग दल ने आपत्ति जताते हुए इसे भारतीय संस्कृति और सामाजिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताया है।

बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि रायपुर धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है और यहां इस प्रकार के आयोजनों को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। संगठन ने प्रशासन से भी इस कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की है।

विरोध के बाद कार्यक्रम को लेकर आयोजकों और प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से चर्चा में बना हुआ है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वाट्सएप पर प्रेमी ने किया ब्लॉक, नाराज प्रेमिका ने चाकू मारकर की हत्या

Share on Social Mediaबिलासपुर। मंगला के शिक्षक कालोनी में किराए पर रहने वाले युवक ने अपनी प्रेमिका को वाट्सएप पर ब्लाक कर दिया। इससे नाराज प्रेमिका मंगलवार की सुबह प्रेमी के रूम पर पहुंची। उसने ब्लॉक करने की बात को लेकर प्रेमी के सीने पर चाकू से वार कर दिया। […]

You May Like