24×7 ऑनलाइन व्यवस्था से धान खरीदी को मिली रफ्तार, किसानों को मिला 3100 रुपये समर्थन मूल्य

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 45 Second

प्रति एकड़ 21 क्विंटल की तय सीमा में सुचारू धान खरीदी, पारदर्शी प्रणाली से किसानों में भरोसा

रविराज, धनेसर मार्कण्डेय एवं रघुवीर को मिला सीधा लाभ, खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त

रायपुर । राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में लागू की गई 24×7 ऑनलाइन टोकन एवं धान खरीदी व्यवस्था जिले में सुव्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही है। इस व्यवस्था के अंतर्गत किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर की जा रही है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो रहा है।

इस प्रणाली का लाभ ग्राम कांचरी, उड़ाई नवागांव एवं सर्रागोंदी के किसानों को भी मिला है। ग्राम कांचरी के किसान रविराज ने 200 कट्टा धान का ऑनलाइन टोकन कटवाकर निर्धारित तिथि पर खरीदी केंद्र में अपनी उपज का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि 24×7 ऑनलाइन टोकन सुविधा के कारण टोकन कटाने से लेकर तौल तक पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समयबद्ध रही।

इसी प्रकार ग्राम उदरी नवागांव के किसान धनेसर मार्कण्डेय ने 124 कट्टा धान का टोकन प्राप्त कर समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया। किसानों ने बताया कि वर्तमान ऑनलाइन व्यवस्था से लंबी प्रतीक्षा और अव्यवस्था की समस्या समाप्त हुई है, जिससे समय और संसाधनों की बचत हो रही है।

वहीं ग्राम सर्रागोंदी के किसान रघुवीर ने 42 कट्टा धान का टोकन कटवाकर सफलतापूर्वक धान विक्रय किया। सीमित रकबे के बावजूद उन्हें समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिला, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है।

खरीदी केंद्रों पर पंजीयन, टोकन सत्यापन, तौल, परिवहन एवं भुगतान की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित पाई गईं। किसानों के अनुसार प्रक्रिया पारदर्शी है तथा समय पर खरीदी और भुगतान से उनमें भरोसा बना हुआ है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोंडागांव विधायक ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

Share on Social Mediaरायपुर । बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विधायक सुश्री उसेंडी ने […]

You May Like