बिहार दौरे से लौटे सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव, कहा- बिहार में फिर बनेगी NDA की सरकार

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 18 Second

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव देर शाम बिहार दौरे से वापस राजधानी रायपुर लौटे। इस दौरान रायपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार दौरे समेत अनेक मुद्दों पर बयान दिए। डिप्टी सीएम अरुण साव ने बिहार दौरे को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य साथी बिहार गए थे। छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी और बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नितिन नवीन के नामांकन में शामिल हुए। वहां सभा हुई। सभा में जो भीड़ आ रही है, जो उत्साह है, वह स्पष्ट करता है कि बिहार में फिर से NDA की सरकार बन रही है। महागठबंधन के सभी दलों में आपस में झगड़े हो रहे हैं, उन दलों के अंदर भी झगड़े हो रहे हैं। प्रदेश में बड़ी संख्या में नक्सलियों के सरेंडर को लेकर अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का संकल्प है। गृहमंत्री शाह ने कहा था बस्तर में ऑपरेशन चलेगा। सुरक्षा बल के जवान अंदरूनी इलाकों में काम कर रहे हैं। हम तेज गति से बस्तर को नक्सल मुक्त करने की दिशा में बढ़ रहे हैं। मार्च 2026 तक देश नक्सल मुक्त होगा। गुजरात में कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफे पर कांग्रेस के सवाल पर डिप्टी सीएम साव ने कहा कांग्रेस अपने हालात के बारे में सोचे। गठबंधन उनका हो नहीं पा रहा है। वहां की परिस्थितियों पर जो हो रहा, वो आने वाले समय में स्पष्ट होगा। कांग्रेस के लोगों को वहां अपनी हैसियत नाप कर देखनी चाहिए, क्योंकि वहां भाजपा की पूर्ण बहुमत है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हाईकोर्ट ने चैतन्य बघेल की याचिका की खारिज, ईडी की गिरफ्तारी को दी थी चुनौती

Share on Social Mediaबिलासपुर. ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली चैतन्य बघेल की याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में यह निर्णय लिया गया है. दोनों पक्षों को सुनने के बाद 24 सिंतबर को फैसला सुरक्षित रखा गया था. याचिका […]

You May Like