सालभर बाद भाजपा का सहयोग केंद्र आज से फिर शुरू, उपमुख्यमंत्री साव ने कहा- संवाद और सहयोग हमारी प्राथमिकता

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर. प्रदेश भाजपा ने एक बार फिर कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने और निराकरण को लेकर भाजपा कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में ‘सहयोग केंद्र’ के संचालन करने का निर्णय लिया है. इसकी शुरुआत कल 6 अक्टूबर सोमवार से होगी. पहले दिन राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा दोपहर 2 से शाम 5 बजे के बीच कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे और निराकरण करेंगे. इसके लिए कार्यकर्ताओं को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच पंजीयन कराना होगा. पूर्व अनुभव को देखते हुए इस बार भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने को सहयोग केंद्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है. डिप्टी सीएम अरुण साव ने ठाकरे परिसर में सहयोग केंद्र की फिर से शुरूआत होने पर कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और सहयोग हमारी प्राथमिकता है. हर मंत्री को पार्टी कार्यालय में बारी-बारी से बैठना होगा. उन्होंने बताया कि वह भी 14 अक्टूबर को पार्टी कार्यालय में बैठेंगे और कार्यकर्ताओं की बात सुनेंगे. पत्रकारों से चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य के खनिज राजस्व में 25 सालों में 34 गुना की बढ़ोत्तरी की गई है. यह उपलब्धि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का परिणाम है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ को विकसित प्रदेश बनाने के लिए संसाधनों के उपयोग के लिए समीक्षा की गई. नई औद्योगिक नीति से निवेश बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दिया गया. साथ ही कृषि और युवाओं के कौशल विकास के लिए कार्य किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महादेवघाट के परिक्षेत्र को विकसित और सुरक्षित करने 3 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत

Share on Social Mediaरायपुर । छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा रायपुर जिले के धरसींवा विकासखण्ड के अंतर्गत महादेवघाट के परिक्षेत्र को विकसित एवं सुरक्षित किए जाने के कार्य, पर्यावरणीय गार्डन तथा लक्ष्मण झूला के परिचालन एवं संधारण के लिए तीन करोड़ दो लाख 89 हजार रूपए स्वीकृत किए गए […]

You May Like