आरंग में रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई,13 वाहनों को किया जब्त

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 25 Second

टुकेश्वर लोधी. क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन की शिकायत के बाद रायपुर खनिज विभाग ने देर रात आरंग क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत के अवैध परिवहन में लगे 13 वाहनों को जब्त कर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर उप संचालक खनिज प्राची अवस्थी के मार्गदर्शन में आरंग क्षेत्र में महानदी किनारे पर स्थित रेत खदानों और आरंग के प्रमुख मार्गों पर खनिज विभाग के सुपरवाइजर सुनीलदत्त शर्मा के नेतृत्व में रायपुर खनिज विभाग ने रात भर दबिश दी थी. इस दौरान खनिज विभाग की टीम ने 13 रेत से भरे वाहनों पर कार्रवाई किया है ,वाहनों में रेत परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं थे जिसके बाद खनिज विभाग ने ये कार्रवाई की है.कार्रवाई के दौरान जितेंद्र केशरवानी,जितेंद्र वर्मा और लुकेश वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से ओमप्रकाश सेन ने की सौजन्य भेंट

Share on Social Mediaरायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में स्थित उनके कार्यालय में श्री ओमप्रकाश सेन ने सौजन्य मुलाकात की। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 3 दिवसीय आईडीसी कैम्प में छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधि […]

You May Like