कोरबा संयंत्र में काम के दौरान श्रमिक की मौत, प्रबंधन ने की घटना को दबाने की कोशिश

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 53 Second

कोरबा। छत्तीसगढ़ के NTPC कोरबा संयंत्र में काम करने के दौरान एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई. हादसा 22 अगस्त को सीडब्ल्यू स्टेज-II में क्रेन इंस्टॉलेशन के दौरान हुआ था. लेकिन प्रबंधन ने मामले को दबाने की कोशिश की. घटना के बाद श्रमिक के शव को तत्काल श्रमिक के परिजनों के पास हरियाणा भेज दिया. लेकिन मामले की भनक पड़ते ही उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने जांच टीम गठित की, जिसकी रिपोर्ट में आज प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है.जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान हरियाणा निवासी 35 वर्षीय बकृष के रूप में हुई है. वह रेवा इंडस्ट्रीज के ठेके पर काम कर रहा था. काम के दौरान ऊंचाई से लोहे की रेलिंग से टकराकर नीचे गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दूसरे दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, और फिर उसका शव हरियाणा भेज दिया गया.उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग विजय पोटाई ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटनास्थल निरीक्षण में एनटीपीसी प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है. सुरक्षा इंतजामों की कमी और नियमों की अनदेखी ही इस हादसे का मुख्य कारण बनी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संगठन को मजबूती प्रदान करने छत्तीसगढ़ भाजपा की कार्यशाला, नए पदाधिकारियों को दिए जा रहे टिप्स

Share on Social Mediaरायपुर। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यशाला का आयोजन कर रही है. कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित कार्यशाला में संगठन के नए पदाधिकारियों को टिप्स दिए जा रहे हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के अलावा कार्यशाला में संगठन महामंत्री पवन साय, […]

You May Like