रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी पहली विदेश यात्रा के दौरान जापान पहुंचे हैं. अपने दौरे के दौरान उन्होंने जापानी उद्योगपतियों के संगठन जेट्रो (JETRO – Collaborate & Invest Japan) के पदाधिकारियों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में निवेश पर चर्चा की.मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जापानी उद्योगपतियों से हुई अपनी मुलाकात को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा है कि टोक्यो में JETRO_InvestJP (JETRO – Collaborate & Invest Japan) के नाकाजो काज़ुया, एंडो युजी और हारा हारुनोबू के साथ बैठक हुई. मुख्यमंत्री साय ने बताया कि हमने आईटी, टेक्सटाइल्स, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की अपार संभावनाओं पर चर्चा की. इस अवसर पर जेट्रो को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया.प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर है, जो शांति और सामर्थ्य का प्रतीक माना जाता है. CM साय ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की.
मुख्यमंत्री साय ने जापानी उद्योगपतियों के साथ की बैठक, छत्तीसगढ़ में आईटी, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स में निवेश के लिए किया आमंत्रित

