बारिश से स्कूल का मैदान तालाब में तब्दील : चारों तरफ पानी और कीचड़, हर साल यही समस्या, फिर भी कोई समाधान नहीं

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 23 Second

मुंगेली। जिले के मुंगेली विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला नवागांव घु. में हर साल बरसात के मौसम में वही दुहराया जाने वाला दृश्य नजर आता है। स्कूल का मैदान पानी से लबालब भर जाता है और बच्चों को पठन-पाठन की बजाय कीचड़ और जलभराव से लड़ना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय परिसर गली से नीचे है, जिससे बस्ती का पानी और स्कूल भवन का वर्षा जल सीधे मैदान में आकर इकट्ठा हो जाता है। बारिश कम भी हो तो भी मैदान में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। कुछ वर्षों पूर्व तक पानी की निकासी सही थी, लेकिन अब ग्रामीणों द्वारा नाली को बंद कर मिट्टी डाल दी गई है। जल निकासी पूरी तरह ठप हो चुकी है। जैसे ही थोड़ा भी पानी गिरता है, मैदान तालाब का रूप ले लेता है। बच्चों को कीचड़ से होकर स्कूल में प्रवेश करना पड़ता है। इससे फिसलन और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिडिल स्कूल में चाकू लेकर पहुंचा छात्र: पहले बच्चों को डराया, फिर शिक्षिका को दी जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

Share on Social Mediaराजिम। फिंगेश्वर ब्लॉक मुख्यालय के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम सरकड़ा के मिडिल स्कूल में सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक सामने आई है। स्कूल में अध्ययनरत कक्षा छठवीं के एक नाबालिग छात्र द्वारा लगातार दो दिनों तक चाकू लेकर स्कूल आने की घटना ने छात्रों और शिक्षकों […]

You May Like