NSUI कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री निवास का किया घेराव, FIR दर्ज

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर. राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य मंत्री निवास का घेराव करने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. दरअसल, सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में समस्यों को लेकर एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया था. आरोप है कि इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्तओं ने चक्काजाम कर यातायात बाधित किया. मामले में संबंधित धाराओं के तहत NSUI नेता तारिक अनवर खान, कुनाल दुबे, संस्कार पाण्डे, अथर्व श्रीवास्तव, अंकित बंजारे समेत अन्य पर एफआईआर दर्ज किया गया. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. दरअसल, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर ने प्रदर्शन किया था. उनका कहना था कि यहां छात्रों को वर्षों से हॉस्टल की मूलभूत सुविधाओं की कमी झेलनी पड़ रही है. इसी संबंध में NSUI ने समस्या के समाधान को लेकर पहले ज्ञापन प्रस्तुत किया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री के बंगले का घेराव किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सदन में उठा सायबर अपराध का मुद्दा, सत्ता पक्ष के विधायकों ने गृहमंत्री को सदन में घेरा

Share on Social Mediaरायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्रवाई के दौरान एक बार फिर भाजपा के ही विधायक सरकार को घेरा. भाजपा विधायक सुनील सोनी के बाद राजेश मूणत और अजय चंद्राकर ने प्रश्नकाल में प्रदेश में साइबर क्राइम को लेकर सवाल किया. रायपुर दक्षिण विधायक […]